मकरसंक्रांति पर किया गया दान विशेष कर गोग्रास अनंतानंत पुण्य फल प्रदान करने वाला होता है।

  • Location :
  • |
  • Start Date : Jan 14 , 2023
  • |
  • End Date : Jan 15 , 2023
  • Publish Date:
  • Dec 26 , 2025
  • Share on:
जय गोमाता जय गोपाल 
आने वाली 14 जनवरी को महान दानपर्व मकरसंक्रांति है। मकरसंक्रांति पर किया गया दान विशेष कर गोग्रास अनंतानंत पुण्य फल प्रदान करने वाला होता है।
हर वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी मकरसंक्रांति पर्व पर श्रद्धेय गोऋषि स्वामी श्री दत्तशरणानंदजी महाराज द्वारा लोक प्रसिद्ध गोसेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के माध्यम से स्थापित एवं संचालित 64 से अधिक गोसेवा प्रकल्पों में लंपी महामारी से कमजोर हुए पुज्य भाव से सेवित 1 लाख 51 हजार से अधिक निराश्रित दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर बीमार, विकलांग, वृद्ध, अशक्त एवं क्रुर कसाईयों से छुड़ाया और गरीब गोपालकों द्वारा छोड़े गए नर गोवंश के लिए तीन दिवसीय मीठे भण्डारे प्रति गोवंश रु 551 के अनुरूप आयोजन किया गया है।
आप अपने भाव एवं सामर्थयानुसार अधिकाधिक गोवंश के लिए मीठे भण्डारे का संकल्प कर गोमाता का कृपा प्रसाद प्राप्त करें।