लम्पि संक्रमण से पीड़ित वेदलक्षणा गोमाताओं हेतु अलग विभाग बनाकर कच्चे आइसोलेशन वार्ड तैयार किये गए है
- Posted On:
- Sep 25 , 2022
- Share on:
लोक प्रसिद्ध गोसेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के संस्थापक श्रद्धेय गोऋषि स्वामी श्री दत्तशरणानंदजी महाराज द्वारा स्थापित एवं संचालित आनन्दवन परिसर में लम्पि संक्रमण से पीड़ित वेदलक्षणा गोमाताओं हेतु अलग विभाग बनाकर कच्चे आइसोलेशन वार्ड तैयार किये गए है। इन वार्डो (शेड) के चारो तरफ मख्खियों से बचाव हेतु मच्छर जाली, वार्ड के अंदर फोंडा फ्लाई ट्रेप्पर, अति गंभीर घाव वाले गोवंश के बैठने हेतु रबड़ मेट, कूलर पंखों से भी गोमाता को सुख पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है।
