अन्तर्राष्ट्रीय गोभक्ति महोत्सव के आयोजक मंडल की एक बैठक आयोजित हुई
- Posted On:
- Oct 16 , 2022
- Share on:
लोक प्रसिद्ध गोसेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के संस्थापक श्रद्धेय गोऋषि स्वामी श्री दत्तशरणानंदजी महाराज के पावन सानिध्य में 26 अक्टूबर से 4 नवंबर पर्यंत आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय गोभक्ति महोत्सव के आयोजक मंडल की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा के साथ ही विभिन्न समितियों का गठन किया गया। बैठक में महंत श्री दिनेशगिरीजी महाराज, ग्वालसंत श्री गोपालानंद जी महाराज, महंत श्री रविन्द्रानंदजी महाराज, स्वामी श्री रघुनाथभारतीजी महाराज, संत श्री गोविन्दवल्लभदासजी महाराज, गोवत्स विट्ठलकृष्णजी, अध्यक्ष श्री आर के अग्रवालजी, उपाध्यक्ष किशोरसिंहजी नेतरा, आनंदजी अग्रवाल, प्रधान सचिव श्री रघुनाथसिंहजी राजपुरोहित, कोषाध्यक्ष श्री ओमप्रकाशजी गर्ग, सुभाषचंद्रजी जोडीवाल, मुकेशजी चाचाण सहित सैकड़ों गोभक्त उपस्थित रहे।
